जो जहां थे, वहीं से भागने लगे

/रदर्जनों मकान जमींदोज फोटो संख्या- 25 व 26बहादुरपुर . भूकंप से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कई पंचायतों में घर गिर गया. इसको लेकर पंचायतों में अफरा तफरी की स्थिति बन गयी. प्रखंड व अंचलाधिकारियों के अनुसार 23 पंचायतों के लगभग 15 पंचायतों में दर्जन से अधिक मकान तथा दरवाजा क्षतिग्रस्त हो […]

/रदर्जनों मकान जमींदोज फोटो संख्या- 25 व 26बहादुरपुर . भूकंप से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कई पंचायतों में घर गिर गया. इसको लेकर पंचायतों में अफरा तफरी की स्थिति बन गयी. प्रखंड व अंचलाधिकारियों के अनुसार 23 पंचायतों के लगभग 15 पंचायतों में दर्जन से अधिक मकान तथा दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार हरिपट्टी में चार, टीकापट्टी देकुली में चार, उघरामहापारा में 10, खप्तरा में 3, कुशोथर, उघरा, खैरा आदि पंचायतों में घर गिरकर ध्वस्त हो गये हैं. इधर सीओ गिन्नी लाल प्रसाद ने बताया कि दर्जन से अधिक मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई है. इसके लिए हलका कर्मचारियों को सर्वेक्षण कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर अंचलाधिकारी, बीडीओ तथा सभी थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से क्षेत्रों में जाकर मुआयना की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी देर शाम तक दहशत का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >