जलजला से दर्जनों घरों की दीवारों में दरारफोटो. गौड़ाबौराम . मनसारा पंचायत के अधलायर गांव में अचानक आये भूकंप से दीवार गिरने से महादेव यादव के आठ वर्षीय पुत्र विनीत यादव की मौत हो गयी. वहीं अरविंद यादव के छह वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी एवं पांच वर्षीय पुत्र विकास यादव और मृतक के भाई पांच वर्षीय हरिस यादव बुरी जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिये एपीएचसी बिरौल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार कर पूजा कुमारी और विकास यादव को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पाते ही सीओ चंद्रशेखर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये नकद दिये. साथ ही डीएम कुमार रवि के आदेश पर मृतक के परिजनों को चार लाख का चेक, एक क्विंटल अनाज देने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि शनिवार को दोपहर पौने बारह बजे दिन में भूकंप के तेज झटके को देख घर के बगल में खेल रहे चार बच्चों के शरीर पर मवेशी घर के मिट्टी पर जोड़े गये ईंट के दीवार झटके में गिर गया, जिसमें खेल रहे चारांे बच्चे उसी दीवार में दब गये. इसमें महादेव यादव के पुत्र की मौत हो गयी. वहीं पूजा कुमारी का पैर टूट गया. विकास यादव के सिर में गंभीर रूप से चोट पहुंची है. इधर शव को पोस्टर्माटम के लिये बिरौल प्रशासन ने डीएमसीएच भेजा है. इधर प्रखंड क्षेत्र में भूकंप के झटके में एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों में दरार आ गयी है एवं आधा दर्जन घर के गिरने की सूचना है.
दीवार ढहा, मलबे में दबे चार बच्चे, एक की मौत
जलजला से दर्जनों घरों की दीवारों में दरारफोटो. गौड़ाबौराम . मनसारा पंचायत के अधलायर गांव में अचानक आये भूकंप से दीवार गिरने से महादेव यादव के आठ वर्षीय पुत्र विनीत यादव की मौत हो गयी. वहीं अरविंद यादव के छह वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी एवं पांच वर्षीय पुत्र विकास यादव और मृतक के भाई पांच […]
