दरभंगा : फिल्म सूटिंग की आर में शोषित हो रही तीन लड़कियों को कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को उनकी मां के हवाले कर दिया गया. वहीं एक को रिमांड होम भेज दिया गया. बता दें कि एपीएम थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनने का सपना दिखाकर शोषण करने वाले गैंग का एसएसपी मनु महाराज ने पर्दाफाश किया था.
इस गांव के एक घर में छापामारी कर इन लड़कियों के साथ एक महिला एवं दस पुरूषों को हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद महिला व तीन पुरूषों को जेल भेज दिया गया था.
अंधकार में डूबा उछटी गांव
बिरौल : अनुमंडल से सटे महज आधा किलोमीटर पर अवस्थित उछटी गांव चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण अंधकार में डूबा हुआ है. भाजपा नेता शिबू झा ने कहा कि इस सरकार में धरना प्रदर्शन करने के बाद ही यहां के पदाधिकारी सुनते है. इधर, दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंचकर दो दिनों के भीतर ट्रांसफॉर्मर लगाने का अल्टीमेंटम जारी किया है. यदि नहीं लगाया गया तो उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे.
