कैंपस- एमके कॉलेज पर एआइएसएफ का धरना 25 को

दरभंगा. स्थानीय महारानी कल्याणी कॉलेज पर छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर एआइएसएफ 25 अप्रैल को धरना देगी. सोमवार को कॉलेज परिसर में शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में संगठन, सदस्यता एवं आगामी आंदोलन पर विचार करते हुए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया. जिसके संयोजक […]

दरभंगा. स्थानीय महारानी कल्याणी कॉलेज पर छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर एआइएसएफ 25 अप्रैल को धरना देगी. सोमवार को कॉलेज परिसर में शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में संगठन, सदस्यता एवं आगामी आंदोलन पर विचार करते हुए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया. जिसके संयोजक शरद कुमार सिंह एवं सह संयोजक विपीन कुमार झा व सौरभ श्रीवास्तव को बनाया गया. मौके पर शशिरंजन प्रताप सिंह, अभिलाष कुमार, विशाल कुमार, हरेकृष्ण मिश्र, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार मिश्र, रमण किशोर यादव, सुभाष कुमार, ऋ तिक राज वर्मा, संजय कुमार देव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >