बेनीपुर. प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष समसुल होदा भोला की अध्यक्षता में हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री होदा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान, मजदूर एवं महादलितों को ठगने का काम कर रही है. किसानों को फसल क्षति अनुदान नहीं दिया जा रहा है. महादलितों को तीन डिसमिल भूमि देने के नाम पर मात्र कागज का टुकड़ा धराया जा रहा है. लोजपा किसानों, महादलितों को हक दिलाने के लिए उग्र आंदोलन करेगी. इसके बाद कार्यकर्ताओं की एक शिष्टमंडल प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लेकर वर्तमान रबी फसल की हुई बर्बादी का मुआवजा शीघ्र देने तथा इसका लाभ बंटाइदारों को भी दिलाने की मांग की. इस दौरान सोगारथ पासवान, संजय पासवान, कमल पासवान, अमोल पासवान, मो नईम, कारी साहु, सुमित्रा देवी, मो जहांगीर खां, संतोष सदा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
लोजपा गरीबों के हक को ले करेगी आंदोलन
बेनीपुर. प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष समसुल होदा भोला की अध्यक्षता में हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री होदा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान, मजदूर एवं महादलितों को ठगने का काम कर रही है. किसानों को फसल क्षति अनुदान नहीं दिया जा रहा है. महादलितों को तीन डिसमिल […]
