सदर. शहर के निजी विद्यालयों में बीपीएल परिवारों के बच्चों का नामांकन नहीं लिये जाने को लेकर रविवार को माले नगर कमेटी की बैठक हुई. पार्टी के मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सचिव सदिक भारती ने कहा कि गरीबों, भूमिहीनों के सवाल पर जिला प्रशासन उपेक्षापूर्ण बरताव कर रही है. शिक्षा के अधिकार के तहत पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब परिवारों के बच्चों का नामांकन कराने में विफल साबित हो रही है. वक्ताओं ने जिला प्रशासन की ओर से 29 अप्रैल को घोषित शिविर में जमीन का पर्चा वितरण करने की मांग की है. इधर बहादुरपुर क्षेत्र में पड़नेवाले भूमिहीनों का सर्वे कराने की मांग की है. बैठक में रंजीत राम, संध्या देवी, श्याम महतो, अनिल राम, भोला राम, निर्मला देवी, मीना देवी, अजय राम आदि मौजूद थे.
माले नगर कमेटी की बैठक
सदर. शहर के निजी विद्यालयों में बीपीएल परिवारों के बच्चों का नामांकन नहीं लिये जाने को लेकर रविवार को माले नगर कमेटी की बैठक हुई. पार्टी के मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सचिव सदिक भारती ने कहा कि गरीबों, भूमिहीनों के सवाल पर जिला प्रशासन उपेक्षापूर्ण बरताव कर रही है. शिक्षा […]
