अनुदेशकों की बैठक में सरकार की आलोचना

दरभंगा. शहर के लोहिया-चरण सिंह महाविद्यालय परिसर में बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को संपन्न हुई. अध्यक्षता सत्यनारायण पासवान ने की. बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक नंदकिशोर नायक ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अनुदेशकों का समायोजन न […]

दरभंगा. शहर के लोहिया-चरण सिंह महाविद्यालय परिसर में बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को संपन्न हुई. अध्यक्षता सत्यनारायण पासवान ने की. बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक नंदकिशोर नायक ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अनुदेशकों का समायोजन न कर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना भी कर रही है. 25 अप्रैल को पोलो मैदान मे आयोजित रैली में शामिल होकर सभी अनुदेशक सरकार की इस अडि़यल रवैये पर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. बैठक को मदन प्रसाद यादव, लाल बाबू राय, महावीर चौपाल, जीवछ राम, राजेंद्र शर्मा, विजय भगत, उमा गुप्ता, मो. जफीरुद्दीन आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >