जाले . प्रखंड क्षेत्र के तीस गांवों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का हाउस होल्ड सर्वे शुरु कर दिया गया है़ इसके लिए सुनय प्राइवेट लिमिटेड ने सर्वे का ठीका लिया है़ रतनपुर गांव में शनिवार को घर घर हाउस होल्ड सर्वे का काम शुरु हुआ़ कंपनी के समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में सिर्फ जाले प्रखंड को चुना गया है़ इस प्रखंड के चयनित तीस गांव का हाउस होल्ड सर्वे चल रहा है, जिसे एक पखवारे के अंदर पूरा कर लिया जायेगा़ उन्होंने बताया की उनकी टीम के धीरज कुमार, राजकुमार राज और सुपरवाईजर मृत्युंजय कुमार गौतम आदि सरकार के निर्देश के आलोक में तैयार प्रश्नावली से लोगों के बीच जाकर सर्वे कर रहे हैं़ जिन गांवों का सर्वे के लिए चयन किया गया है उनमें दोघरा, हरौली, रमौल, बन्धौली, काजी-बहेड़ा, रजौन असली, सिसौनी रजौन, करवा, मस्सा, दिघोपट्टी, गर्री, कछुआ, चकमिलकी, बघौल, मलिकपुर, रतनपुर अभिमान, कतरौल, चकततैला, खजूरवारा, बर्री, कटाई, कमतौल, जोगियारा, खराज, नवादा, घोघराहा, राढ़ी, कलवारा, पौनी शामिल है़
प्रखंड में हाउस होल्ड सर्वे प्रारंभ
जाले . प्रखंड क्षेत्र के तीस गांवों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का हाउस होल्ड सर्वे शुरु कर दिया गया है़ इसके लिए सुनय प्राइवेट लिमिटेड ने सर्वे का ठीका लिया है़ रतनपुर गांव में शनिवार को घर घर हाउस होल्ड सर्वे का काम शुरु हुआ़ कंपनी के समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले […]
