एसएसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा

बेनीपुर . दरभंगा एसएसपी मनु महाराज ने शनिवार को स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय पर अनुमंडल पुलिस कार्यालय के अधीन थाना एवं ओपी के लंबित 206 कांडों की समीक्षा की. तथा अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी ने बहेड़ा थाना के 86, अलीनगर के 12, बहेड़ी 56, मनीगाछी के 34, […]

बेनीपुर . दरभंगा एसएसपी मनु महाराज ने शनिवार को स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय पर अनुमंडल पुलिस कार्यालय के अधीन थाना एवं ओपी के लंबित 206 कांडों की समीक्षा की. तथा अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी ने बहेड़ा थाना के 86, अलीनगर के 12, बहेड़ी 56, मनीगाछी के 34, नेहरा के 6 एवं सकतपुर के 12 लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने बारी-बारी से सभी अनुसंधानक को बुलाकर कई सख्त निर्देश दिये. इस दौरान एएसपी सह बहेड़ा थानाध्यक्ष रामचंद्र राजगुरु, डीएसपी अंजनी कुमार, बहेड़ा इंस्पेक्टर गोपाल मंडल सहित सभी थानाध्यक्ष एवं कांडों से संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >