Darbhanga News: अध्यक्ष पद के लिए चार व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 21 ने दाखिल किया नामांकन

Darbhanga News:प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन तीन पैक्स के लिए चार अध्यक्ष पद पर तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

Darbhanga News: बेनीपुर. प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन तीन पैक्स के लिए चार अध्यक्ष पद पर तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जानकारी के अनुसार बसुहाम पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो सहित सात कार्यकारिणी सदस्य पद पर अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. वहीं मकरमपुर एवं हरिपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक-एक लोगों ने नामांकन कराया. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि इन तीनो पंचायतों से कार्यकारिणी सदस्यों के पद के लिए भी नामांकन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के मकरमपुर, रमौली, हरिपुर, नवादा व नगर परिषद क्षेत्र के बसुहाम, बहेड़ा, मझौड़ा पैक्स का चुनाव होना है. इसके तहत 21 व 22 जनवरी को नामांकन, 24 व 27 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 29 जनवरी को नाम वापसी तथा छह फरवरी को चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी है. सात जनवरी को मतो की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाना है.

पहले दिन 35 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बहेड़ी. सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में बुधवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शिल्पी कुमारी की देखरेख में पैक्स चुनाव को लेकर प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर 10 व सदस्य पद के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें पैक्स अध्यक्ष पद के लिए समधपुरा से जयशंकर सिंह, नवीन कुमार सिंह, हथौड़ी दक्षिणी से विजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, हावीडीह उत्तरी से घनश्याम यादव, संजय यादव व चकवा-भरवारी से मुकेश कुमार सिंह आदि ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >