पॉलीथिन कैरी बैग का धड़ल्ले से किया जा रहा है इस्तेमाल

मिर्जापुर में ट्रक से कैरी बैग उतारे जाने की मेयर की सूचना को भी निगम ने किया नजरअंदाज कचरे के ढेर में 40 फीसदी रहता पॉलीथिन नाले में नजर आ रहा पॉलीथिन कैरी बैग दरभंगा : प्रतिबंध के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से पॉलीथिन कैरीबैग का इस्तेमाल हो रहा है. रंग-बिरंगे पॉलीथिन कैरी बैग में […]

मिर्जापुर में ट्रक से कैरी बैग उतारे जाने की मेयर की सूचना को भी निगम ने किया नजरअंदाज

कचरे के ढेर में 40 फीसदी रहता पॉलीथिन
नाले में नजर आ रहा पॉलीथिन कैरी बैग
दरभंगा : प्रतिबंध के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से पॉलीथिन कैरीबैग का इस्तेमाल हो रहा है. रंग-बिरंगे पॉलीथिन कैरी बैग में सामान भरकर बेचे जा रहे हैं. इसकी मूल वजह इस पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन का सुस्त रवैया है. इसपर रोक की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की है, लेकिन वह व्यवसायियों पर मेहरबान बना है.
आलम यह है कि आमजन की कौन कहे, मेयर तक द्वारा सूचना दिये जाने पर भी कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझता. इस मुद्दे को महापौर बैजयंती देवी खेड़िया ने गत 26 नवंबर को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उठाया भी था. ग्राहक भी बाजार में जरूरत के सामान के लेने के लिए प्रतिबंधित कैरी बैग के चलन को बढ़ावा देने में सहभागी दिख रहे हैं.
यह तब हो रहा है जब पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सूबे की सरकार जल-जीवन-हरियाली योजना को मजबूती से अमलीजामा पहनाने में तत्पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >