राजेंद्र बाबू असाधारण क्षमता के स्वामी: मंत्री

नोएडा के स्वयंसेवी संस्थान श्रीचित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के कार्यों को सराहा दरभंगा : टाउन हॉल जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि नगर भवन शहर के लिये गौरव है. नोएडा की स्वयंसेवी संस्थान श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट की इसमें महती भूमिका है. अपने खर्चे से टाउन हॉल का […]

नोएडा के स्वयंसेवी संस्थान श्रीचित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के कार्यों को सराहा

दरभंगा : टाउन हॉल जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि नगर भवन शहर के लिये गौरव है. नोएडा की स्वयंसेवी संस्थान श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट की इसमें महती भूमिका है. अपने खर्चे से टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कर एक नया रुप दिया है.
ऐसे कार्य में बहुत कम लोग रुचि लेते हैं. जीर्णशीर्ण अवस्था में इतिहास को समेटे खड़े नगर भवन का ट्रस्ट की ओर से जीर्णोद्धार का कार्य शहर के लिये बड़ी उपलब्धि है. मंत्री ने संस्थान के मुख्य न्यासी राजन कुमार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ट्रस्ट की ओर से मुजफ्फरपुर में भी छठ व्रतियों के लिये सराहनीय कार्य किये जाने की बात कही. मालूम हो कि मौके पर मंत्री ने केंद्र सरकार की योजना डेएनयूएलएम अंर्तगत वार्ड 20 में नवनिर्मित तीन मंजिल निराश्रितों के लिये बने आश्रय स्थल तथा नगर भवन का उद्घाटन फीता काट कर किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >