हवा भरनेवाला सिलिंडर फटा, दुकानदार की मौत

बहेड़ी : बहेड़ी-लहेरियासराय पथ के सिमरी चौक पर रोहित बाइक सर्विस में हवा पंप के सिलिंडर फटने से मैकेनिक रोहित शर्मा की मौत मौके पर हो गयी. लंबे समय के बाद पंप का मोटर बंद करते ही सिलिंडर विस्फोट कर गया. धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गयी. लोगों ने रोहित के टुकड़ों में बटे […]

बहेड़ी : बहेड़ी-लहेरियासराय पथ के सिमरी चौक पर रोहित बाइक सर्विस में हवा पंप के सिलिंडर फटने से मैकेनिक रोहित शर्मा की मौत मौके पर हो गयी. लंबे समय के बाद पंप का मोटर बंद करते ही सिलिंडर विस्फोट कर गया. धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गयी. लोगों ने रोहित के टुकड़ों में बटे शरीर को समेट कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी.

रोहित शंकर रोहर गांव के उमेश शर्मा का पुत्र बताया जाता है. रोहित की क्षत-विक्षत लाश देख लोगों का कलेजा दहल उठा. सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले शव को उसके घर भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की.

रोहित उमेश शर्मा का सबसे बड़ा पुत्र था. तीन वर्ष पूर्व शादी के बाद से वह सिमरी चौक पर किराये के मकान में बाइक गैरेज खोल कर परिवार का भरन-पोषण करता था. तीन दिन पूर्व ही रोहित ने हवा मशीन बैठायी थी. रोहित का शव उसके घर शंकर रोहर पहुंचते ही मां मंजू देवी व पत्नी सुनीता के चीत्कार से लोगों का दिल दहल उठा. सुनीता एक माह के पुत्र से लिपट कर विलाप रही थी. इधर, इस घटना के बाद से क्षेत्र में दर्जनों हवा दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली. इससे लोगों को परेशानी भी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >