एसएसपी के सख्त आदेश और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान

दरभंगा : एसएसपी के सख्त आदेश और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के बाद भी वाहन चालकों और दुकानदारों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही. इसे देख सोमवार को पुलिस सख्ती से पेश आयी. एसएसपी मनोज कुमार द्वारा गठित विशेष टीम दरभंगा टावर पर अतिक्रमणकारियों और अवैध पार्किंग करने वालों […]

दरभंगा : एसएसपी के सख्त आदेश और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के बाद भी वाहन चालकों और दुकानदारों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही. इसे देख सोमवार को पुलिस सख्ती से पेश आयी. एसएसपी मनोज कुमार द्वारा गठित विशेष टीम दरभंगा टावर पर अतिक्रमणकारियों और अवैध पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की. विशेष टीम सुभाष चौक से दरभंगा टावर होते हुए हसनचक तक अभियान चलाकर अतिक्रमण को खाली करायी. इस दौरान सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को पहले हटाने को कहा गया. जिस वाहन के चालक मौजूद थे,

उसे तो डांट-फटकार लगी तथा आगे से जुर्माना करने की चेतावनी दी गयी. वहीं जो चालक वाहन खड़ा कर निकल गये थे, उस वाहन के टायर की हवा निकाल दी गयी. चेतावनी के बाद भी जो दुकानदार सड़क पर बोर्ड लगाये हुये थे, उसके बोर्ड को फाड़ दिया गया. दुकान के सामने सामान लगाकर सड़क का अतिक्रमण करने वाले आधे दर्जन दुकानदारों को ऑन द स्पॉट फाइन किया गया. अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गयी. दुकानदार जैसे-तैसे अपने सामान दुकान के अंदर करते देखे गये. टावर लगे दर्जन भर से अधिक फुटपाथी दुकानदार ठेला लेकर भागते नजर आये. बता दें कि योगदान के बाद एसएसपी ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिये थे. इसके लिये एसएसपी ने अलग से विशेष टीम का गठन किया था. टीम लगातार अभियान चला रही है. बावजूद अतिक्रमणकारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >