सुपर लीग में बर्द्धमान व वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने दर्ज की जीत

सुपर लीग में हारे लनामिवि व पंडित रविशंकर शुक्ला विवि दरभंगा : डॉ नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को हुये सुपर लीग में वर्द्धमान विवि ने लनामिवि को 45-18 व वीबीएस पूर्वांचल विवि जौनपुर ने पंडित रविशंकर शुक्ला विवि रायपुर को 45-18 से हरा […]

सुपर लीग में हारे लनामिवि व पंडित रविशंकर शुक्ला विवि

दरभंगा : डॉ नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को हुये सुपर लीग में वर्द्धमान विवि ने लनामिवि को 45-18 व वीबीएस पूर्वांचल विवि जौनपुर ने पंडित रविशंकर शुक्ला विवि रायपुर को 45-18 से हरा दिया. लनामिवि के हारने के साथ ही पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता से बिहार की सभी टीम बाहर हो गयी है.
बता दें कि इससे पहले हुये लगातार तीन मैच में लनामिवि अपना सभी मैच जीती थी. बहरहाल सुपर लीग से पहले हुये लीग मैच में लनामिवि ने विलासपुर विवि को 44-34 से हराया. वहीं वीबीएस पूर्वांचल विवि ने डीडीयू विवि गोरखपुर को 40-24 से, पंडित रविशंकर शुक्ला विवि रायपुर ने एमजी कासी विद्यापीठ विवि को 42-23 व वर्द्धमान विवि वेस्ट बंगाल ने उत्कल विवि भुवनेश्वर को 49-19 से हराया.
समापन सह पारितोषिक वितरण आज: डॉ नागेन्द्र झा स्टेडियम में 12 नवंबर से आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन सह पारितोषिक वितरण समारोह होगा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के प्रति कुलपति प्रो. चंदेश्वर प्रसाद सिंह होंगे. वहीं समारोह की अध्यक्षता लनामिवि के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह करेंगे. बता दें कि पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 11 राज्यों की 45 टीम भाग ले रही है. हालांकि इसमें से कुछ टीम शामिल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >