सड़क दुर्घटना में घायल मधुबनी के वृद्ध की मौत

दरभंगा : फुलपरास में रविवार की सुबह एनएच 57 पर दुर्गा स्थान के निकट ट्रक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. ट्रक की ठोकर से वे बुरी तरह घायल हो गये थे. घायल को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. मृतक की पहचान मधुबनी जिला के फुलपरास […]

दरभंगा : फुलपरास में रविवार की सुबह एनएच 57 पर दुर्गा स्थान के निकट ट्रक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. ट्रक की ठोकर से वे बुरी तरह घायल हो गये थे.

घायल को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. मृतक की पहचान मधुबनी जिला के फुलपरास थाना के सिजोलिया गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीप्रसाद यादव के रूप में की गयी है. मृतक के पुत्र संजय यादव ने बेंता ओपी पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिता सुबह शौच के बाद ग्रामीण रमेश यादव के साथ फुलपरास के समीप एनएच 57 पर टहल रहे थे. पीछे से एक ट्रक ने आकर ठोकर मारकर पलट गया.

साथ में टहल रहे रमेश यादव भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए. इलाज के लिए उन्हें फुलपरास पीएससी में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >