निबंधक कार्यालय के मुंशी का दूसरे दिन भी पता नहीं चला

दरभंगा : मनीगाछी के चिंतामनपुर निवासी व वर्तमान में छपकी में किराये के मकान पर रह रहे जिला निबंधन कार्यालय के लापता मुंशी राजेश कुमार यादव का दूसरे दिन भी पता नहीं चला है. इस संबंध में मुंशी राजेश की पत्नी मीना देवी के आवेदन पर सदर थाना में सनहा दर्ज किया गया है. बताया […]

दरभंगा : मनीगाछी के चिंतामनपुर निवासी व वर्तमान में छपकी में किराये के मकान पर रह रहे जिला निबंधन कार्यालय के लापता मुंशी राजेश कुमार यादव का दूसरे दिन भी पता नहीं चला है. इस संबंध में मुंशी राजेश की पत्नी मीना देवी के आवेदन पर सदर थाना में सनहा दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि राजेश अपने ससुर को परेशान करने के लिये बुधवार की रात मोबाइल पर आत्महत्या की धमकी दी. दामाद की इस धमकी से ससुराल परिवार गुरुवार को पूरे दिन परेशान रहे.

मामला पुलिस के पास जब पहुंचा तो वैज्ञानिक तरीके से उसकी तलाश की गयी. मोबाइल के टावर लोकेशन से पता चला कि वह आरा जिले में है. इसके बाद राजेश के घरवालों की मदद से उससे बातचीत की गयी. इसके बाद ससुराल के लोगों की परेशानी दूर हुयी. बताया जाता है कि बुधवार को राजेश अपनी बाइक से अपने ससुराल धोई नवटोल गया था. इस दौरान ससुर रामदयाल यादव से उसकी अनबन हो गयी. इसके बाद राजेश छपकी लौट आया और बगल में बन रहे निर्माणाधीन मकान के बगल में अपनी बाइक खड़ी कर लापता हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >