दो माह बाद भी पंचायत सचिव के प्रभार का आदान-प्रदान नहीं

सदर : शहवाजपुर पंचायत में नये पदस्थापित पंचायत सचिव को प्रभार नहीं मिलने से विकास का कार्य बाधित है. दोनों के बीच अभिलेखों के ऑडिट का पेंच फंसे रहने का बहाना बनाकर टालमटोल किया जा रहा है. इस कारण पंचायतवासी व जनप्रतिविधि खपा हैं. सबसे अधिक वित्तीय मामले को लेकर समस्या हो रही है. दो […]

सदर : शहवाजपुर पंचायत में नये पदस्थापित पंचायत सचिव को प्रभार नहीं मिलने से विकास का कार्य बाधित है. दोनों के बीच अभिलेखों के ऑडिट का पेंच फंसे रहने का बहाना बनाकर टालमटोल किया जा रहा है. इस कारण पंचायतवासी व जनप्रतिविधि खपा हैं. सबसे अधिक वित्तीय मामले को लेकर समस्या हो रही है. दो माह पूर्व ही यहां कार्यरत पंस हरिनारायण यादव का तबादला दूसरे पंतायत में कर दिया गया. इनकी जगह नये पंस के रूप में दुलारे चौधरी को पदस्थापित किया गया.

इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि के मुताबिक श्री चौधरी का कहना है कि सभी अभिलेखों का ऑडिट होने के पश्चात ही प्रभार का आदान-प्रदान हो सकेगा. इसे लेकर वे टाल-मटोल करते आ रहे हैं. इसे लेकर पंतायत की सरकारी योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. पंतायत समिति सदस्य मदन कुमार मंडल इसकी निन्दा करते हुए बीडीओ गंगासागर सिंह से हस्तक्षेप कर अपने स्तर से समस्या का समाधान करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >