डीएमसीएच में अब रात 10 बजे तक होगी पैथोलॉजिक जांच

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त एचआर श्रीनिवासन मंगलवार को डीएमसीएच के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने पहुंचे. आयुक्त के अचानक पहुंच जाने से विभागों में हड़कंप मच गयी. अस्पताल में फैली गंदगी एवं कुव्यवस्था देखकर आयुक्त ने अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र से नाराजगी जताई. आयुक्त ने शिशु रोग विभाग, सर्जरी, गायनिक, मेडीसिन, डॉयट विभाग एवं […]

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त एचआर श्रीनिवासन मंगलवार को डीएमसीएच के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने पहुंचे. आयुक्त के अचानक पहुंच जाने से विभागों में हड़कंप मच गयी. अस्पताल में फैली गंदगी एवं कुव्यवस्था देखकर आयुक्त ने अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र से नाराजगी जताई. आयुक्त ने शिशु रोग विभाग, सर्जरी, गायनिक, मेडीसिन, डॉयट विभाग एवं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया.

उन्होंने पैथोलॉजी विभाग में 24 घंटे मरीजों की जांच का आदेश डीएमसीएच प्रशासन को दिया. बता दें कि दोपहर एक बजे के बाद पैथोलॉजी विभाग मरीजों की जांच बंद कर देता है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

मरीजों को दी जाएं सभी दवाएं
विभिन्न वार्डों में मरीज एवं उनके परिजनों से आयुक्त ने बात की. उनसे अस्पताल द्वारा उपलब्ध करायी जा रही दवा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. बातचीत में अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं में कमी को सुनकर आयुक्त ने डीएमसीएच प्रशासन से सवाल जवाब किया. मरीज एवं उनके परिजनों ने सभी दवा नहीं मिलने की शिकायत की. इस बात पर आयुक्त ने अधीक्षक से सवाल पूछा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आयुक्त ने अधीक्षक को डांट पिलायी. आयुक्त ने कहा कि मुजफ्फरपुर अस्पताल में मरीजों को बाहर से कोई दवा नहीं मंगवानी पड़ती है.
सरकार द्वारा करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद यहां कोई व्यवस्था नहीं है. आयुक्त ने अधीक्षक से कहा कि मरीजों को सभी दवा की आपूर्ति करें.
सर्जरी वार्ड में बेडसीट नहीं बदलने
की मरीजों ने की शिकायत
सर्जरी वार्ड में पहुंचने पर मरीजों ने आयुक्त से बताया कि बेड पर बहुत दिनों से चादर नहीं बदला गया है. इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में बदलाव का निर्देश अधीक्षक को दिया. डॉयट में जाकर उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन के बारे में कर्मियों से पूछताछ की. वहां पर मौजूद गंदगी को तुरंत दूर करने को ले डीएमसीएच प्रशासन को निर्देश दिया. परिसर में जलजमाव को शीघ्र हटाकर स्वच्छता पर ध्यान देने की भी बात कही. मरीजों को मिल रहे भोजन पर आयुक्त ने संतोष जताया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ डीएमसी के प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा, अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र एवं विभागाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >