खतरे के निशान से नीचे बह रहीं नदियां

दरभंगा : नेपाल की तराई में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार उपर उठ रहा है. हालांकि जिला क्षेत्र होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है. केंद्रीय जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता डीएन सिंह के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे तक मिली जानकारी के अनुसार […]

दरभंगा : नेपाल की तराई में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार उपर उठ रहा है. हालांकि जिला क्षेत्र होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है. केंद्रीय जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता डीएन सिंह के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे तक मिली जानकारी के अनुसार बागमती नदी का जलस्तर बेनीबाद में 3.250 मीटर तथा

हायाघाट मे 7.140 मीटर खतरे के निशान से नीचे है. अधवारा समूह की नदियां का जलस्तर सोनवर्षा में 2.040 मीटर, कमतौल में 6.430 मीटर, सौली घाट में 8.690 मीटर तथा एकमी घाट में 7.760 मीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है. कमला बलान नदी का जलस्तर जयनगर में 4.610 मीटर तथा झंझारपुर में 3.443 मीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है. कनीय अभियंता श्री सिंह ने बताया कि अगर यही स्थिति रही तो जलस्तर में वृद्धि हो सकती है.

रखरखाव के अभाव में खराब हो रहा प्लेटफॉर्म
अधिकतर जगह पर बने रेज्ड प्लेटफार्म की स्थिति खराब बतायी जा रही है. रखरखाव के अभाव में अधिकांश ध्वस्त होता चला जा रहा है. उस पर जंगल झाड़ उग आए हैं. कई क्षतिग्रस्त हो चुका है. कई जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके रखरखाव के लिए न तो किसी की नियुक्ति हुई और न ही विभाग ने इसकी जवाबदेही समझा. बाढ़ ने जब दस्तक देना शुरु कर दिया है तब भी इसकी जानकारी लेने की फुर्सत अभी तक विभाग को नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >