बच्चों को व्हाइटनर बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार
दरभंगा : 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को व्हाइटनर बेचने के आरोप में लहेरियासराय थाना पुलिस ने इमामबाड़ी व गुदरी बाजार में छापेमारी कर दो दुकानदारों को 485 पीस व्हाइटनर के साथ गिरफ्तार की है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने गायत्री मंदिर के समीप से दो […]
दरभंगा : 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को व्हाइटनर बेचने के आरोप में लहेरियासराय थाना पुलिस ने इमामबाड़ी व गुदरी बाजार में छापेमारी कर दो दुकानदारों को 485 पीस व्हाइटनर के साथ गिरफ्तार की है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने गायत्री मंदिर के समीप से दो लड़कों को व्हाइटनर सूंघते हिरासत में लिया गया था.
पूछने पर उसने दुकानदार का नाम बताया. लड़कों की निशानदेही पर एएसआई राकेश कुमार सिंह ने इमामबाड़ी स्थित एक स्टेशनरी व किराना दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में व्हाइटनर बरामद की. वहीं दुकानदार राजकिशोर चौधरी व उनके पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार कर ली. साथ ही गुदरी बाजार में जेनरल स्टोर दुकान में छापेमारी कर व्हाइटनर के साथ दुकानदार सुमित कुमार को गिरफ्तार किया.
नशा के विरुद्ध उठाये जाएंगे कड़े कदम : एएसपी : एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शहर में नशा के विरूद्ध एक बार फिर से कड़े कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि काफी संख्या में युवक नशा के लिये दवा, सूई, कफ सीरप के अलावा व्हाइटनर ले रहे हैं. नशा सेवन के बाद युवक अपराध की दुनिया में भी कदम बढ़ा रहे हैं. इससे युवा पीढ़ी बर्वादी की ओर बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि व्हाइटनर सूंघने से पूरा शरीर शून्न हो जाता है. बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगता.
मानसिक व शारीरिक स्थिति खराब होने लगता है. कुल मिलाकर उसका पूरा जीवन बर्वाद हो जाता है. एएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में पकड़े गये कई अपराधियों ने स्वीकार की है कि नशा सेवन के लिये वह अपराध की दुनिया में कदम रखा. वहीं हाल के दिनों में कोतवाली थाना क्षेत्र में इमरान की हत्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इमरान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसके दोनों दोस्तों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया था कि व्हाइटनर सूंघने के बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ बार कर उसकी हत्या कर दी थी.
एएसपी ने बताया कि युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर लाने के लिये परिजन, समाज व जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा. उन्होंने बताया कि पुलिस नशा के विरूद्ध फिर से कारगर पहल करेगी. 10 जुलाई को निजी स्कूल के प्रबंधकों, सरकारी स्कूल के शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति अभियान चलायेगी.