दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर की ओर से पांच जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.
इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है. मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली एवं दरभंगा जिलों के कुछ स्थानों पर अच्छी बर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा हवा तथा तीन-चार जुलाई को कहीं-कहीं पछिया हवा चलने की संभावना है.
