लहेिरयासराय के भीगो चौक की घटना

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो चौक स्थित एक धार्मिक स्थल में बुधवार की सुबह असामाजिक तत्वों के आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही लोग धार्मिक स्थल पर आक्रोशित हो उठे. आग की तरह इसकी सूचना शहर में फैल गयी. धार्मिक स्थल पर लोग इकठ्ठा होने लगे. […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो चौक स्थित एक धार्मिक स्थल में बुधवार की सुबह असामाजिक तत्वों के आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही लोग

धार्मिक स्थल पर
आक्रोशित हो उठे. आग की तरह इसकी सूचना शहर में फैल गयी. धार्मिक स्थल पर लोग इकठ्ठा होने लगे. गुस्साये लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि, शांति समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए.
इधर, घटना की सूचना मिलने पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देंश पर एसडीओ सदर डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह व डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार झा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. एहतियात के तौर पर मौके पर रैपिड ऐक्शन फोर्स की कंपनी तैनात कर दी गयी है.
इधर, स्थिति का जायजा लेने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह ने दोपहर करीब एक बजे घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों ने पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. साथ ही लोगों से शांति बनाये रखने व अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. मामले में लहेरियासराय पुलिस ने संदेह के आधार पर भीगो जमालपुर से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिये गये मो. अब्बास, मो. एहसान, मो. शाहिद, मो. इरशाद व मो. शफी अहमद से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में स्थानीय मोहन राय के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही उनकी पहचान के लिए वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ बैठक
शांति व सौहार्द बनाये रखने के लिए देर शाम पुलिस पदाधिकारियो, शांति समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गयी. बैठक में लोगों से शांति बनाये रखने व असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. साथ ही धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया गया. स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है.
रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनी तैनात
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से नियंत्रण में स्थिति
डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पांच लोगों को लिया हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >