दरभंगा : हत्या के उद्देश्य से एक जगह से दूसरी जगह गाय को ले जाने पर रोक को ले चेक-पोस्ट की व्यवस्था की जायेगी. जगह-जगह चेक पोस्ट बनाये जायेगे. गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए जगह-जगह सेमिनार व गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. अन्य तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जाएंगे. यह सभी कार्य पशु क्रूरता निवारण समिति के निर्देशन में होगा. पशु मेला में पशुओं के आराम से रहने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था हो रही या नहीं यह समिति देखेगी.
हत्या के लिए गाय ले जाने पर होगी रोक, बनेगा चेक पोस्ट
दरभंगा : हत्या के उद्देश्य से एक जगह से दूसरी जगह गाय को ले जाने पर रोक को ले चेक-पोस्ट की व्यवस्था की जायेगी. जगह-जगह चेक पोस्ट बनाये जायेगे. गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए जगह-जगह सेमिनार व गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. अन्य तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जाएंगे. यह सभी कार्य […]

समुचित व्यवस्था नहीं होने पर पशु मालिकों पर समिति अनुशासनिक कार्रवाई करेगी. दुधारू जानवरों से ज्यादा दूध लेने को ले अनावश्यक रूप से दवाई के प्रयोग पर रोक तथा ऑक्सीन टॉक्सी दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना भी समिति का प्रमुख कार्य होगा. साथ ही पशु-पक्षियों को क्रूरता से बचाना तथा उन्हें रोगमुक्त करने के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था सरकारी अस्पतालों के माध्यम से कराना, चिकित्सा केंद्र की स्थापना एवं संचालन की व्यवस्था भी समिति करेगी.
बुधवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक समाहरणालय में हुई. इसमें डीएम ने बताया कि पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए इस अधिनियम को लाया गया है. उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत साल में एक बार अप्रैल माह में आम सभा होगी. इस दौरान समिति के कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया गया.
नवगठित कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक तीन माह पर होगी. समिति में डीएम के अलावा एसएसपी, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला पशु कल्याण समिति के प्रतिनिधि होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के लिए चार सदस्यों का चयन किया गया. चयनित लोगों में विवेकानंद सिंह, हुमायूं शेख, प्रकाश चंद्र मिश्र तथा संजीव कुमार झा शामिल हैं. डीएम ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ जल्द ही बैठक करने का निर्देश दिया. आज की बैठक में डीएम आदि के अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीआरओ तथा आम सभा के नामित सदस्यगण मौजूद थे.