आंदोलन की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा

दरभंगा : दोनार-टिनही पुल नाला निर्माण को लेकर नाला निर्माण संघर्ष मोर्चा द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार की शाम मोर्चा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा के माध्यम से मोर्चा के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि शनिवार को सदर प्रखंड व अंचल […]

दरभंगा : दोनार-टिनही पुल नाला निर्माण को लेकर नाला निर्माण संघर्ष मोर्चा द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार की शाम मोर्चा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा के माध्यम से मोर्चा के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि शनिवार को सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं. मौके पर मोर्चा के सदस्य बलदेव राम, इंद्रजीत यादव, राजेंद्र यादव, रामनारायण मोची, आर्यशंकर, मो अस्फाक, मो नेहाल, रिंकू आदि के नेतृत्व में कबीरचक, छिपलिया, भेलूचक, दिलावरपुर, गांधीनगर कटरहिया आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.

बता दें कि दोनार-टिनही पुल तक नाला निर्माण को लेकर तीन वर्ष पहले शिलान्यास किया गया था. शिलान्यास होने के बाद भी आज तक नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ. नाला निर्माण शुरू नहीं होने से रेलवे लाइन के पूर्वी भाग के लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि वे लोग पिछले एक दशक से जलजमाव से परेशान हैं.

गांधीनगर कटरहिया, दिलावरपुर, लक्ष्मीसागर, कबीरचक, भेलूचक आदि क्षेत्र में जलजमाव की विकट समस्या है. लोगों को पांच महीने तक जलजमाव का दंश झेलना पड़ता है. जलजमाव को देखते हुए तीन वर्ष पहले जदयू नेता संजय झा की पहल पर दोनार-टिनही पुल के बीच नाला निर्माण की स्वीकृति हुई थी. स्वीकृति के बाद इस मद में सरकार ने राशि का भी आवंटन कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >