निरोग रहने को करें योगाभ्यास

हायाघाट : विश्व योग दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया. प्लस टू एल एवं हाई स्कूल आनन्दपुर, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय आनन्दपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर, बाल भारती उच्च विद्यालय सुरहाचट्टी आदि विद्यालय में बच्चों ने योगाभ्यास किया. वहीं आनन्दपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योग […]

हायाघाट : विश्व योग दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया. प्लस टू एल एवं हाई स्कूल आनन्दपुर, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय आनन्दपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर, बाल भारती उच्च विद्यालय सुरहाचट्टी आदि विद्यालय में बच्चों ने योगाभ्यास किया.

वहीं आनन्दपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योग दिवस मनाया गया. मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में हुए योग शिविर को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉ राम चन्द्र प्रसाद ने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है. योग शिविर में पारसनाथ चौधरी, लोकनाथ राय, पिंकू लाल देव, संजीव कुमार, प्रभाष कुमार चौधरी आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >