योग के साथ बताया इसका महत्व

सिंहवाड़ा : बुधवार को सिमरी उच्च विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ताओं ने योग दिवस मनाया. गुरुकुल की प्राचार्या कविता श्रीवास्तव ने लोगों को योग कराया. संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रद्युम्न श्रीवास्तव ने कहा कि योग हमारे यहां प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों द्वारा किया जाता था. वर्तमान में भाग-दौड़ वाली […]

सिंहवाड़ा : बुधवार को सिमरी उच्च विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ताओं ने योग दिवस मनाया. गुरुकुल की प्राचार्या कविता श्रीवास्तव ने लोगों को योग कराया. संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रद्युम्न श्रीवास्तव ने कहा कि योग हमारे यहां प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों द्वारा किया जाता था. वर्तमान में भाग-दौड़ वाली जीवनशैली में योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है. वहीं रामपुरा एमबीडी कालेज रामपुरा में गणेश चौबे के नेतृत्व में ग्रामीण बच्चो के साथ योग दिवस मनाया. कटासा मे शिवशंकर साह, कटका में मुखिया लाल पासवान ने योग दिवस के रुप में मनाया. बीइओ नवीन ठाकुर ने बताया कि मध्य विद्यालय राजो एवं शंकरपुर में भी योग दिवस मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >