दरभंगा : सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली में 29 मई को एक अज्ञात युवती की लाश मिलने के मामले में मंडल कारा में बंद आरोपित मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चौरी निवासी राकेश कुमार को मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में हालांकि उसने हत्या करने की बात नहीं स्वीकार की. लेकिन, पुलिस की नजर से राकेश नहीं बच सका. पूछताछ के क्रम में राकेश ने स्वीकार कर लिया कि घटना के दिन वह सिमरी थाना क्षेत्र गलती से चला गया था. इस दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस ने उसकी बाइक भी पकड़ ली थी.
युवती की हत्या से उठा पर्दा
दरभंगा : सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली में 29 मई को एक अज्ञात युवती की लाश मिलने के मामले में मंडल कारा में बंद आरोपित मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चौरी निवासी राकेश कुमार को मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में हालांकि उसने हत्या करने की बात नहीं स्वीकार की. […]

बाइक को छुड़ाने के लिये उसे तीन हजार रुपये जुर्माने भरने पड़े थे. जुर्माना के चालान पर उसने अपना गलत नाम आनंद कुमार ठाकुर लिखाया था. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपी काफी चालाक है. लेकिन पुलिस ने जो साक्ष्य जुटाये हैं उससे स्पष्ट है कि राकेश ने जिस युवती से प्रेम करता था.
गर्भवती करने के बाद दो सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. संयोगवश हत्या के बाद लौटने के क्रम में वाहन चेकिंग में पकड़ा गया. इसका बाद में भी खुलासा नहीं हो पाये इसके लिये उसने फर्जी नाम से चालान कटाकर जुर्माने भड़े. बता दें कि 29 जून को अज्ञात लाश मिलने के बाद सिमरी थाने में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद मृतका के पिता अर्जुन पासवान सिमरी थाना पहुंचे और बेटी की पहचान की. उसने बताया कि बेटी राकेश के साथ प्रेम करती थी. राकेश के साथ ही घर ने निकली थी. आरोप लगाया कि राकेश ने अपने मामा के सहयोग से उसकी बेटी की हत्या कर दी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दबिश के कारण राकेश न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. सिमरी पुलिस ने आज उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की.
29 मई को सिमरी के कमरौली में मिले अज्ञात शव से उठा राज
उसी दिन वाहन चेकिंग में कंसी
में पकड़ाया था आरोपित राकेश
फर्जी नाम से कटाया था चालान तीन हजार रुपये भरा था जुर्माना