उदासीनता . सदर अस्पताल में मरीजों को एक अदद चादर भी नहीं हो रही नसीब
आरा : सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम है. मरीजों को न तो सही व्यवस्था मिल रही है और न ही सुधार के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है. प्रभात खबर की टीम ने सदर अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया, तो कई खामियां सामने आयीं. कहीं डॉक्टर नहीं मिले, तो एक्सरे रूम में ताला लटक रहा था. मरीजों के लिए लगाया गया टीवी खराब पड़ा है,
तो मरीज बेड पर एक अदद चादर के लिए तरस रहे थे. कागजों में अस्पताल की व्यवस्था भले ही दुरुस्त हो लेकिन धरातल पर कहानी कुछ और ही है. प्रभात खबर की टीम स्थिति की पड़ताल करने लगभग 10:30 बजे सदर अस्पताल पहुंची, तो कई कमियां सामने आयीं और मरीजों व उनके परिजनों का भी दर्द देखने को मिला.
