डीएमसीएच में इलाज को तरसता रहा युवक

दरभंगा : मधुबनी जिले के लोकही ककडोव गांव निवासी 41 वर्षीय दोरिक चौपाल बुधवार को डीएमसीएच के इमरजेंन्सी विभाग में इलाज के लिये तरसता रहा. युवक सुबह से ही इलाज के इंतजार में लेटा था पर किसी की नजरें इनायत नहीं हो रही थी. डीएमसीएच प्रशासन ने अपराहन तक उसके उपचार के लिये कोई व्यवस्था […]

दरभंगा : मधुबनी जिले के लोकही ककडोव गांव निवासी 41 वर्षीय दोरिक चौपाल बुधवार को डीएमसीएच के इमरजेंन्सी विभाग में इलाज के लिये तरसता रहा.

युवक सुबह से ही इलाज के इंतजार में लेटा था पर किसी की नजरें इनायत नहीं हो रही थी. डीएमसीएच प्रशासन ने अपराहन तक उसके उपचार के लिये कोई व्यवस्था नहीं की थी. बताया गया कि अस्पताल के कर्मचारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यस्त थे. इमरजेंसी के बरामदे पर लेटा दोरिक सहायता के लिये बाट जोह रहा था. कोई चिकित्साकर्मी उसका हाल चाल तक नहीं पूछ रहे थे. दोरिक को पाइल्स की बीमारी है. पूछने पर बताया कि तीन- चार दिनों से ठीक से पेशाब नहीं हो रहा है.
उसने बताया कि गुदा मार्ग में घाव हो गया है. पूरा शरीर आग की तरह जल रहा है. घर में कोई नहीं है. पत्नी मर चुकी है. बेटा राजकुमार पत्नी के साथ दुबई में रहता है. किसी तहर इलाज के लिए मधुबनी से दरभंगा आ गया. अस्पताल प्रबंधक शंभू झा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन दोरिक की हरसंभव मदद कर उसका उपचार करवायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >