लहेरियासराय-देकुली मार्ग को तीन घंटे तक रखा जाम

बहादुरपुर : इंटर परीक्षा में धांधली के खिलाफ गुरुवार को एसएफआई एवं डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार बंद के समर्थन में लहेरियासराय- बहेरी मुख्य पथ को जाम कर दिया गया. आक्रोशित छात्रों ने सुबह के 10 बजे देकुली गांव के समीप सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉपी मूल्यांकन में […]

बहादुरपुर : इंटर परीक्षा में धांधली के खिलाफ गुरुवार को एसएफआई एवं डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार बंद के समर्थन में लहेरियासराय- बहेरी मुख्य पथ को जाम कर दिया गया. आक्रोशित छात्रों ने सुबह के 10 बजे देकुली गांव के समीप सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉपी मूल्यांकन में काफी अनियमितता की बात करते हुए कहा कि बिहार में लगातार इंटरमीडिएट परीक्षा में अनियमितता हो रही है. सभी जांच की गई कांपियों की पुनः जांच करने की मांग लोग कर रहे थे. इस दौरान दोनों ओर से आने- जाने वाले छोटे- बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई.

देखते ही देखते दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. यात्री परेशान हो गए. बहेरी की ओर से आने वाली वाहन वहीं रुक कर यात्रियों को उतार देते थे. करीब तीन घंटे बाद स्थानीय पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. इस दौरान एसएफआई के नीरज कुमार, मोहम्मद कलाम, धीरज कुमार, बिक्की कुमार साह, मोहम्मद गुलजार, मालवर यादव, देवचंद्र पासवान, विक्की कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे.

सड़क जाम देख वापस लौटे मंत्री : स्टेशन से निकले आंदोलनकारियों ने आयकर चौक पहुच करीब एक घंटा तक आवागमन अवरूद्ध करने का एवं आसपास के दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया. इस क्रम में बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा को बंदी के कारण लौटना पड़ा. यहां से जत्था विवि पहुंचकर बंद करवायी. एक अलग जत्था एनएच 57 पर मब्बी के निकट बंद करवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >