दरभंगा : केवटी थाना क्षेत्र के सोनहान गांव में एक महिला से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने बुधवार को लहेरियासराय स्थिति महिला थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन का बलहा गांव निवासी देवर पवन सहनी ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया. बहन का देवर होने के कारण उसका घर पर आना-जाना था. इसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ. अब पवन शादी से इनकार कर रहा है. थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी है.
शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप
दरभंगा : केवटी थाना क्षेत्र के सोनहान गांव में एक महिला से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने बुधवार को लहेरियासराय स्थिति महिला थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन का बलहा गांव निवासी देवर पवन सहनी ने […]
