भागलपुर सेंट्रल जेल भेजे गये चार शातिर

दरभंगा : पांच शातिर कैदी के विरुद्ध जेल प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की है. प्रभारी जेल अधीक्षक रविंद्र कुमार दिवाकर ने चार कुख्यात अपराधियों को भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया है. वहीं, एक को बेनीपुर उपकारा भेजा गया है. अमित कुमार उर्फ सलमान, पंकज सिंह, मोहम्मद रियाज एवं शिवमुनि झा को भागलपुर सेंट्रल […]

दरभंगा : पांच शातिर कैदी के विरुद्ध जेल प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की है. प्रभारी जेल अधीक्षक रविंद्र कुमार दिवाकर ने चार कुख्यात अपराधियों को भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया है.

वहीं, एक को बेनीपुर उपकारा भेजा गया है. अमित कुमार उर्फ सलमान, पंकज सिंह, मोहम्मद रियाज एवं शिवमुनि झा को भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया है. साथ ही एक को बेनीपुर उपकारा स्थानांतरित किया गया है. जेल अधीक्षक श्री दिवाकर ने इसको लेकर करीब एक माह पूर्व जेल आइजी को पत्र लिखा गया था, जिसमें जिक्र किया गया था,
कि इन कुख्यात कैदियों के द्वारा लगातार जेल में षड्यंत्र रचा जा रहा है. इन लोगों को अगर इस जेल में रखा जायेगा तो उस परिस्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है.
बताया जाता है कि इन लोगों के द्वारा जेल के अंदर रंगदारी, मारपीट, पुलिस वाले को धमकी,
फरार होने के प्लानिग समेत आरोप लगाये गये हैं.
एक कैदी को भेजा गया बेनीपुर उपकारा
जेल अधीक्षक ने एक माह पहले जेल आइजी को पत्र िलख कर षड्यंत्र रचने की जतायी थी आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >