Weather Today 03 February : बुधवार को बिहार में फिर एकबार मौसम खराब होने वाला है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिणी-पूर्व बिहार में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं. तीन तारीख को अधिकतर इन्हीं इलाकों में सामान्य अथवा छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं चार-पांच फरवरी को कमोबेश पूरे बिहार में मध्यम और कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के आसार भी हैं. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल तीन तारीख से बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से बारिश की संभावना बन रही है.
Weather Alert 03 February : आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, रहेंगे बादल या खिलेगी धूप
बिहार में फरवरी का आगमन कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई है. रात में तापमान सामान्य से कम रहा वहीं मंगलवार सुबह कोहरे की चादर ढकी रही. लोग अलाव तापते दिखे.
