क्रेडिट कार्ड का बकाया खत्म करने और ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर ठगी, दो लोगों के खाते से 2.04 लाख उड़ाये

पटना में दो लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे और क्रेडिट कार्ड का बकाया खत्म करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2.04 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ठगी के इन नए तरीकों से सावधान रहें.

Cyber ​​fraud in Patna : पटना में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे और क्रेडिट कार्ड का बकाया खत्म करने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 2.04 लाख रुपये ठग लिये. दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की है. पुलिस ट्रांजेक्शन और संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर दोनों मामलों की जांच कर रही है.

ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 97 हजार ठगे

कंकड़बाग निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया. बातचीत के बाद ठगों ने उनसे लेन-देन कराया. इसी दौरान उनके पीएनबी खाते से 97,005 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गये.

रकम खाते से निकलने के बाद बुजुर्ग को साइबर ठगी का पता चला. उन्होंने शिकायत के साथ ट्रांजेक्शन से संबंधित दस्तावेज और अकनॉलेजमेंट नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है.

क्रेडिट कार्ड का बकाया खत्म करने के नाम पर महिला से 1.07 लाख की ठगी

दूसरे मामले में अज्ञात कॉलर ने खुद को क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बताकर महिला को बकाया खत्म करने का झांसा दिया. बातचीत के दौरान पहले 9,880 रुपये का ट्रांजेक्शन कराया गया. इसके अगले दिन तकनीकी समस्या बताकर महिला से फिर 97,850 रुपये कटवा लिये गये.

दो दिनों में महिला के खाते से कुल 1,07,730 रुपये निकल गये. बैंक से जानकारी लेने के बाद महिला को साइबर फ्रॉड का पता चला. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

रकम और मोबाइल नंबरों की जांच

पुलिस दोनों मामलों में रकम प्राप्त करने वाले बैंक खातों और संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद सिंह कौशिक

आनंद सिंह कौशिक बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रेलवे, मेट्रो, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं. साथ में पटना समेत बिहार के अपराध और राजनीतिक खबरों में भी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >