Patna: बेली रोड फ्लाई ओवर पर पिकअप और स्कूल वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

पटना के बेली रोड फ्लाई ओवर से अहले सुबह एक स्कूल वाहन और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्कूल वाहन में केवल शिक्षक मौजूद थे. जिन्हें चोटें आई है.

पटना: बेली रोड फ्लाई ओवर पर पिकअप और स्कूल वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन में केवल शिक्षक मौजूद थे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत

घटना के बारे में लोगों ने बताया कि फ्लाई ओवर पर स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हुई है. पिकअप वैन सामने से लहराता हुआ आया और स्कूल वाहन से जा टकराया. घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि सहायक चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

पुलिस को दी गयी घटना की सूचना

हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गयी. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला. घटना के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

टक्कर इतनी जोरदार थी की पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिकअप चालक वाहन में फंस गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि सहायक चालक की जान बच गयी. घायल सहायक चालक को पुलिस ने वाहन से कड़ी मश्क्कत के बाद निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >