CM Samrat Meet President: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सीएम सम्राट ने मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया. मुख्यमंत्री ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है. इससे पहले गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी बिहार कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों संग बैठक की थी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘आज राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस अवसर पर उनका सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.’
केंद्रीय कृषि मंत्री से भी की थी मुलाकात
सीएम सम्राट चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात ये पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उनसे आग्रह करेंगे. इसके साथ ही कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बिहार में किसानों के सशक्तिकरण सहित कृषि क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा की.
गुरुवार को सीएम ने उपराष्ट्रपति को किया था आमंत्रित
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात कर तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उनसे आग्रह किया था. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी.
IAS-IPS अधिकारियों के साथ की थी बैठक
साथ ही बिहार कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से भी मुलाकात कर बिहार के विकास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी. एक्स पर तस्वीरों को शेयर कर सीएम सम्राट ने लिखा था, ‘नई दिल्ली में बिहार कैडर के आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक कर बिहार के विकास, सुशासन और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की. विकसित बिहार के संकल्प को गति देने के लिए सभी के सुझाव एवं अनुभव महत्वपूर्ण है.’
Also Read: बिहार में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर सख्ती, नया सिस्टम फर्जीवाड़े पर लगाएगा रोक
