श्रीलंका जा सकते हैं सीएम नीतीश कुमार, उच्चायुक्त अशोक मिलिंदा मोरागोड़ा ने दिया आमंत्रण

बिहार के सीएम नीतीश कुमार श्रीलंका जा सकते हैं. शनिवार को बिहार श्रीलंका, उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने सीएम से मिलकर उन्हें श्रीलंका आने का न्योता दिया. इस दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध के बारे में चर्चा की.

श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात की. एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. श्रीलंका के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्रीलंका आने का निमंत्रण भी दिया.

प्राचीन काल से ही बिहार और श्रीलंका का आपस में सौहार्द्रपूर्ण संबंध रहा है. श्रीलंका के कोलंबो हवाई अड्डा से बिहार के गया हवाई अड्डा तक सीधे उड़ान की सुविधा भी उपलब्ध है.

महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं.

मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया एवं उससे संबंधित विशेषताओं के बारे में जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि बोधि वृक्ष की परिष्करण प्रार्थना परम पावन दलाई लामा द्वारा चार जनवरी 2013 को की गई. इस बोधि वृक्ष को दो नवंबर 2011 को रोपा गया था.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रीलंका के उच्चायुक्त को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण करायें. मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >