नाबालिग साली को लेकर जीजा फूर्र, बोला- पत्नी की विदाई नहीं करोगे तो तुम्हारी छोटी बेटी से शादी करूंगा

दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दिया था कि आप अगर मेरी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं करेंगे तो मैं आपकी छोटी बेटी (14 वर्ष) का अपहरण कर उससे शादी कर लेंगे.

शादी की नीयत से एक जीजा ने अपनी ही साली का अपहरण कर लिया. इसको लेकर लड़की के पिता ने सारण जिले के गड़खा थाने में मामले में एफआईआर दर्ज करायी है. जिसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपित किया गया है. यह मामला सारण जिले के उत्तर कदना गांव की है.

लड़की के पिता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दिया था कि आप अगर मेरी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं करेंगे तो मैं आपकी बेटी (14 वर्ष) का अपहरण कर लेंगे. इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप मेरी बेटी सुकांति के साथ अक्सर मारपीट करते हैं, मैं उसे आपके साथ कैसे विदा कर दूं?

इसके कुछ दिनों बाद मेरी नाबालिग पुत्री शौच करने खेत में गई थी. लेकिन, काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी. हमने जब इसकी खोजबीन किया तो पता चला कि उनका दामाद उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गया है. इस सूचना के आलोक में हमने अपने दामाद पर एफआईआर करवाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >