फाइल- 34- चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर शराब के नशे में चार धराए

चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर शराब के नशे में चार धराए

चौसा. प्रखंड मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना के समीप यादव मोड़ – गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर बने उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में चार लोगों को तैनात पुलिस बलों ने पकड़ लिया. इसकी जानकारी देते हुए चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बलों के द्वारा यूपी से आनेवाली हरेक वाहनों व लोगों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान चार लोगों को पुलिस ने रोका और जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि सभी ने शराब पी रखी है. सभी शराबियों को पुलिस अभिरक्षा में रखते हुए न्यायालय में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >