बगहा: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी...

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के बगहा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक गानों पर हथियार लहराते हुए खुद को दबंग रूप में दिखाने का प्रयास कर रहा है.

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के बगहा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक गानों पर हथियार लहराते हुए खुद को दबंग रूप में दिखाने का प्रयास कर रहा है.

युवक वीडीयो में पिस्टल लहराते हुए गानों पर रील बनाया है. जिसका वीडीओ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार हथियार लहराते हुए युवक नगर थाना क्षेत्र के मेहुड़़ा पंचायत के मेहुड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय गुड्डू कुमार बताया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडीयाे की पुष्टी नहीं करता है.

Also Read: पटना में सड़क किनारे राजमिस्त्री का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम, पुलिस पर मारपीट का आरोप…

वीडियो देख स्थानीय लोगों में डर का माहौल

स्थानीय लोगों के बिच हथियार लहराने से अपराध बढ़ने की चिंता का संकेत बन गया है. जिसको लेकर नगर थाना की पुलिस वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से ली है. मामले में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की वीडीयो की जांच शुरू कर दी गई है प्रथम दृष्टया में हथियार असली नहीं लग रहा है. अगर जांच में युवक के पास सच में असली हथियार पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सहरसा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या का मामला…

चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >