West Champaran News: दहेज लोभियों ने अपाचे बाइक नहीं देने पर ले ली जान, लड़की के पिता की बात जान रह हो जायेंगे परेशान

West Champaran News: मृतिका के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि 20 अप्रैल 2024 को हिंदू रीतिरिवाज से धूमधाम से शादी हुई थी और मैं अपने समर्थ के अनुसार उपहार भी दिया था. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दामाद अपाची बाइक की डिमांड करते आ रहे थे. मैं उनको आश्वस्त किया था कि शीघ्र में गन्ना के पेमेंट आते ही बाइक दिला दूंगा.

West Champaran News, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में अपाचे बाइक नहीं देने पर 20 वर्षीय नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नव विवाहिता की मरने की सूचना गांव के लोगों ने मृत पूजा कुमारी के पिता व नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव को दी. सूचना मिलते ही राजकुमार यादव चीउटहा थाना के मारजादपुर पहुंचे जहां मृतिका के पति संजय यादव ससुर और भाई ने बताया की तबीयत खराब है, इलाज के लिए हरनाटाड ले जा रहे हैं. जैसे ही पूजा के पिता अंदर जाकर पूजा को देखा दंग रह गए पूजा की जान जा चुकी थी, शव बेड पर पड़ा हुआ था.

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया

बेटी का शव देख राजकुमार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डलीय अस्पताल भेज दिया और मृत परिजन व स्थानीय लोगों से जानकरी जुटाई. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां प्रभारी डीएस डॉ अशोक कुमार तिवारी की देख रेख में वरीय डॉ एसपी अग्रवाल, डॉ संजय कुमार गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले पिता

मृतिका के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि मैंने अपने समर्थ के अनुसार उपहार दिया था. लेकिन दामाद अपाची बाइक की डिमांड करते आ रहे थे. मैं उनको आश्वस्त किया था कि शीघ्र में गन्ना के पेमेंट आते ही बाइक दिला दूंगा. इसी बीच बुधवार को सुबह मुझे सूचना मिली कि मेरी भी पुत्री पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है . मैं वहां पहुंचा तो पूजा को मृत पाया .

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास मेरा दामाद उसका भाई महेश यादव,पिता, माता आदि ने मिलकर मेरी पुत्री कि हत्या कर दी हैं . मामले में पुलिस जांच कर रही है. चीउटहां थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के लिए बोला गया है. आवेदन मिलने के साथ प्राथमिक दर्ज की जाएगी. पुलिस हत्या से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >