Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी

Video: शनिवार की रात्रि 2 बजे स्पेशल ट्रेन बगहा से गोरखपुर जा रही थी. इसी दौरान रामपुर रेलवे गुमटी फाटक संख्या-59 से एक ट्रेन गुजरी. हालांकि इस दौरान रेलवे गुमटी पूरी तरह से खुली दिखाई दे रही है.

Video, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के गोरखपुर और नरकटियागंज रेल खंड में वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के खुली रामपुर रेल गुमटी से ट्रेन के गुजरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है . हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं कर रहा है. बता दें कि वायरल वीडियो शनिवार की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. ट्रेन गुजरने का वीडियो एक ऑटो चालक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि इस दौरान किसी अन्य यात्री राहगीर और जानवर की क्षति नहीं हुई है. लेकिन रेलवे का लापरवाही का मामला सामने आया है.

देखें Video :

अधिकारी बोले – जांच होगी

इस संबंध में बाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक पीएन पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो रामपुर रेलवे गुमटी का नहीं है. उन्होंने वायरल वीडियो को पूरी तरह से फेक बताया. हालांकि वायरल वीडियो पर गंभीरता से लेते हुए रेलवे नरकटियागंज के टीआई मो कलीम ने रामपुर रेलवे गुमटी पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान टीआई मो कलीम ने बताया कि वायरल वीडियो और रेलवे गुमटी की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि बगैर रेलवे स्टेशन से सिग्नल मिले कोई भी ट्रेन रेलवे गुमटी से क्रॉस नहीं होगी. इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >