जलावन चुनने गये युवक पर बाघ का हमला

वगहा के वीटीआर जंगल में जलावन चुनने गये नौतनवा गांव के एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया.

पश्चमी चम्पारण : वगहा के वीटीआर जंगल में जलावन चुनने गये नौतनवा गांव के एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया. साथ लकड़ी चुनने गयीं महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ भागकर जंगल की झाड़ियों में छिप गया. तब जाकर युवक की जान बची. महिलाएं घायल युवक को अपने साथ लेकर घर आयीं. घायल युवक की पहचान रामनगर प्रखंड के नौतनवा गांव के प्रकाश महतो के रूप में की गयी है. बाघ के हमले में उसकी पीठ, जांघ व हाथ में जख्म है. रघिया वन पदाधिकारी रहीमुद्दीन अहमद ने बताया कि अभी तक बाघ के हमले से जुड़ा कोई आवेदन नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >