Bihar News: बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मायके वालों की तरफ से गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है.

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मायके वालों की तरफ से गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. यह घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतीलार गांव की है.

परिजनों ने लगाया बाइक नहीं देने पर हत्या का आरोप

वहीं मृतका के पिता प्रेम दास और भाई मंटू दास ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक नहीं देने पर गला दबाकर हत्या किया गया है. परिजनों ने बताया कि गोदावली की शादी वर्ष 2014 में नागेंद्र दास के पुत्र जगलाल दास से हुई थी. परिजनों ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है. बता दें कि मृतका का एक 6 वर्ष का पुत्र और 4 वर्ष की एक पुत्री है.

Also Read: कौन हैं चिराग के करीबी हुलास पांडेय? जिनके घर ED की रेड में मिले भारी मात्रा में कैश और जमीन के कागजात

पुलिस ने क्या कहा?

चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल मृतका के परिजन घर से फरार हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मृत महिला की पहचान थाना पतीलार गांव निवासी जगलाल दास की 26 वर्षीय पत्नी गोदावली देवी के रूप में हुई है. मृतका के परिजनों की तरफ से अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हो पाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >