करेंट लगने से सैप जवान की गयी जान

वाल्मीकिनगर के स्थानीय थाना में तैनात सैप जवान राम िवनोद आचार्य की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी.

पश्चिमी चंपारण : वाल्मीकिनगर के स्थानीय थाना में तैनात सैप जवान राम िवनोद आचार्य की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी. वह दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान का रहनेवाला था. वह कपड़ा धोने के बाद पसारने के क्रम में तार के संपर्क में आ गया. इससे उसे करेंट लग गया. सैप जवान को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर ले जाया गया. जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कपड़ा पसारने वाले तार पर करेंट आ गया था. इससे सैप जवान को करेंट लग गया और उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >