नवविवाहिता की हत्या कर बोरे में शव रख कर फेंका

बखरिया गांव में मछली कारोबारी प्रद्युमन साह व उसके परिजनों ने नवविवाहिता गर्भवती रीमा देवी (22)की हत्या कर शव को बोरे में बांध धनौती नदी में फेंक दिया. घटना के तीन दिन बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया.

मझौलिया : बखरिया गांव में मछली कारोबारी प्रद्युमन साह व उसके परिजनों ने नवविवाहिता गर्भवती रीमा देवी (22)की हत्या कर शव को बोरे में बांध धनौती नदी में फेंक दिया. घटना के तीन दिन बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि रीमा की हत्या छह मार्च को ससुराल वालों ने कर दी थी.

आठ मार्च को रीमा के ससुराल बखरिया से तीन किलोमीटर दूर डुमरिया में धनौती नदी से शव बरामद हुआ है. उसकी शादी मई 2019 में हुई थी. पति प्रद्युमन साह मछली व्यवसाय के लिए पहले पैसा मांगा, बाद में मिलने पर बाइक की मांग की, नहीं माने जाने पर पिता, मां, बहन व जेठ ने मिलकर रीमा की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया मझौलिया थाने के दारोगा अरविंद पासवान बखरिया गांव में रीमा के घर पहुंचे तो वे लोग फरार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >