नरकटियागंज. नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ पर पावर सब स्टेशन के पास एक वाहन पर सवार बदमाशों ने बीडीओ पर जानलेवा हमला किया. हालांकि बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम बीडीओ बेतिया जा रहे थे. इसी बीच एक अर्टिगा गाड़ी पर सवार बदमाशों ने पहले ठोकर मारी, फिर गाड़ी लेकर फरार हो गये. एसडीएम चंदन चौहान ने बताया कि शिकारपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिये गये हैं. इधर घटना के बाद शिकारपुर थाने के एएसआइ सत्येंद्र कुमार ने ब्लॉक रोड पहुंच छानबीन शुरू कर दी है.
बदमाशों ने बीडीओ पर किया हमला, बाल-बाल बचे

बदमाशों ने बीडीओ पर किया हमला, बाल-बाल बचे
Copied link
नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ पर पावर सब स्टेशन के पास एक वाहन पर सवार बदमाशों ने बीडीओ पर जानलेवा हमला किया.