बिहार के चंपारण में महिला सिपाही ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पश्चिम चंपारण के बलथर थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही ने गले मे फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया है. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है. मृत महिला सिपाही गया जिला के चंदरौती थानाक्षेत्र के चौराही गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री मधु कुमारी (21) बताई गई है. घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली.

जानकारी के अनुसार, मृत महिला सिपाही 12 दिन पूर्व लौरिया थाना से बलथर थाने में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आई थी. शुक्रवार की सुबह सब कुछ ठीक ठाक रहा. दिन में साढ़े तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को सूचना मिली कि महिला सिपाही का रूम अंदर से बंद है. आवाज देने पर कुछ जवाब नहीं मिल रहा है. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला सिपाही गले मे दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

घटना के बाद थाना पर अफरातफरी का माहौल बन गया. साथ मे रही महिला सिपाहियों ने बताया कि मृतक की शादी मई महीने में होनी थी. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है. एसएफएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. अन्य विंदुओं पर भी जांच चल रही है. जांच के बाद कुछ खुलासा हो सकेगा.

Also Read: Bihar News: दो नंबर से फेल होने पर बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की थर्ड ईयर की छात्रा ने लगायी फांसी, आक्रोशित छात्रों ने काटा बवाल

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >