Dgp Murder Case

मिर्च पाउडर डाला, हाथ-पैर बांधे और चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, पूर्व DGP की पत्नी ने इस तरह की पति की हत्या

DGP Murder: बिहार के चंपारण के निवासी और कर्टनाक के पूर्व डीजीपी की हत्या में नया एंगल सामने आया है. पत्नी ने पूछताछ में कबूला कि उसने पति के चेहरे में मिर्च पाउडर डाला, फिर हाथ-पैर बांधे और चाकू से हमला किया. पढे़ं पूरी खबर…

DGP Murder: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और बेटी इस समय पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे भी किए हैं. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था. मिर्च पाउडर से उनके चेहरे पर जलन होने लगी. जलन से राहत पाने के लिए वे इधर-उधर भाग रहे थे. तभी पल्लवी ने उनका हाथ-पैर बांधा और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, आज यानी सोमवार को ओम प्रकाश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पत्नी ने कहा, जान बचाने के क्रम में हुआ हादसा

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि घर में बीते एक हफ्ते से झगड़ा चल रहा था. ओम प्रकाश बार-बार बंदूक लेकर आते और मुझे और मेरी बेटी को धमकाते. वे हमदोनों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे. रविवार की सुबह भी कई बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था. ओम प्रकाश की पत्नी ने बताया कि दोपहर को भी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. उसी दौरान अपनी जान बचाने के क्रम में ये हादसा हो गया.

खुद पल्लवी ने दी पुलिस को सूचना

पल्लवी ने आगे बताया कि जब हम अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे तब हमने मिर्च पाउडर और तेल का इस्तेमाल किया था. मिर्च पाउडर डालने के बाद हमने हाथ-पैर बांध दिए और चाकू से वार किया. इसके बाद अधिक खून बहने से ओम प्रकाश की मौत हो गई. शाम को पल्लवी ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी. बता दें, ओम प्रकाश 1 मार्च 2015 से कर्नाटक के डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं. वे भूविज्ञान में मास्टर डिग्री हैं. उनका मूल निवास बिहार के चंपारण जिला में है.

ALSO READ: पूत बना कपूत! चाबी के लिए पिता की हत्या, मां को जमकर पीटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >